फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police said the traffic rules

एसपी ने बताए यातायात नियम

Thu, 05 Nov 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 05 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Police said the traffic rules
यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के लिए गुरुवार को एसपी अनीस अहमद अंसारी के नेतृत्व में यातायात रैली निकाली गई। इसमें पुलिस विभाग केे अन्य अफसर के साथ ही जवान भी  शामिल हुए। पुलिस लाइन से निकली जागरूकता रैली ने पूरे नगर का भ्रमण किया और पुन: पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन



परिवहन एवं यातायात सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को यातायात माह का शुभारंभ पुलिस लाइन से किया गया। स्कूली छात्रों द्वारा निकाले गए जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो नगर के टीडी कालेज चौराहा, चित्त पांडेय चौराहा होते हुए टाउनहाल पहुंचा।
विज्ञापन



इस दौरान महर्षि वाल्मिकी विद्यामंदिर सहित कई विद्यालयों के  छात्रों ने पैंफ्लेट आदि बांटकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके उपरांत टाउन हाल पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि नंबरप्लेट साफ और सही लिखवाएं, कलात्मक और चमकीले धातु के नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात्रि में पीछे के नंबरप्लेटों पर देर से पढ़ने भर की रोशनी  अनिवार्य है। प्राइवेट वाहनों के नंबर सफेद प्लेट पर काले से तथा व्यवसायिक वाहनों पर पीली प्लेट पर काली स्याही से लिखी होनी चाहिए। 18 वर्ष से कम की आयु में वाहन चलाना वर्जित है।



वैध परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन  बुक और बीमा के कागजात की मूल प्रति सदैव अपने पास  रखे। गाड़ियों में  निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाए, दाएं, बाएं मुड़ने से पहले संकेत  देना न भूले। खराब वाहन को बीच सड़क में न छोड़े, सवारी गाडिय़ों पर फर्स्ट एड बाक्स रखना जरूरी है।



इस मौके पर एएसपी केसी गोस्वामी, यातायात सीओ केसी  सिंह, शहर कोतवाल इल्ताफ हुसेन, चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय, पंकज अंबष्ट,  संजय सिंह, हंसराज कुशवाहा, आशीष यादव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed