{"_id":"615f22a68ebc3e0c53729d9b","slug":"police-recovered-the-kidnapped-youth-ballia-news-vns615980717","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने सरयां गुलाब राय से अपहृत बृजेश वर्मा को बुधवार को सुरक्षित बरामद कर तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार व एक बाइक को भी कब्जे में लिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपहरण के दो आरोपी युवक कहीं भागने की फिराक में कार से अइलख की तरफ से आ रहे है। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार चालक पीछे मुड़कर भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें अभियुक्त रोहित कुमार वर्मा निवासी राघोमंदा थाना नगरा व संदीप वर्मा सरयां गुलाब राय थाना नगरा बैठे मिले। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी अभिमन्यु कुमार निवासी अइलख थाना हलधरपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके पास से बाइक बरामद हुई। यहीं पर अपहृत युवक बृजेश को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सरयां गुलाबराय निवासी बृजेश वर्मा को उसके गांव से ही आरोपी संदीप वर्मा ने पांच अक्तूबर को फोन से बुलाया। उसके पहुंचते ही आरोपी युवक ने जबरिया कार में बैठाया और भाग निकले। परिजनों ने तहरीर पर पुलिस ने छह अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। घटना से पहले अपहृत युवक व आरोपित संदीप से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना में शामिल दो और युवकों का नाम प्रकाश में आया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।