फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police reached Basantpur in search of illicit liquor, but returned empty-handed

Ballia News: कच्ची शराब की तलाश में बसंतपुर पहुंची पुलिस, बैरंग लौटी

Tue, 03 Mar 2026 08:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Police reached Basantpur in search of illicit liquor, but returned empty-handed
बेरुआरबारी। पिछले दिनों बसंतपुर में शराब के नशे में एक व्यक्ति की ओर से अपनी पत्नी की हत्या करने के विरोध में सोमवार को आक्रोशित होकर बसंतपुर की महिलाओं ने अवैध शराब की भट्ठियों पर धावा बोल दिया था। तोड़फोड़ की थी और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए थे। समाचार पत्रों ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था।इसके बाद पुलिस नींद से जागी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सुखपुरा थाने की फोर्स बसंतपुर पहुंची। अवैध शराब की तलाश में संभावति स्थानों पर दबिश दी, लेकिन धंधेबाज भूमिगत हो गए और पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बसंतपुर गांव के ताल क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा धड़ल्ले से चलता है। जहरीली शराब के सेवन करने के बाद ग्रामीण घर पहुंचकर तांडव मचाते हैं और झेलना परिजनों को पड़ता है। जहरीली शराब से छह-सात लोगों की मौत भी हो चुकी है। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी बेलगाम हैं। कहते है कि पुलिस को प्रति माह 15000 देते हैं। उल्टा फंसाने की भी धमकी देते हैं। ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह ने भी पुलिस और आबकारी विभाग से फोन पर वार्ता की थी। इसके फलस्वरूप मंगलवार को छापेमारी की गई। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि इस तरह का अभियान अब हमेशा चलता रहेगा। किसी भी सूरत मैं अवैध शराब का कारोबार चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed