{"_id":"64d90f6899fc64009e0a3756","slug":"police-officers-and-jawans-took-out-the-tricolor-journey-ballia-news-c-190-1-svns1007-1548-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिस अधिकारियों व जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिस अधिकारियों व जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत पुलिस लाइन से मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर रविवार को अधिकारी व जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। झण्डारोहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रवाना हुई। इसमें अधिकारियों के साथ जवान हाथों में तिरंगा झंडा लिए शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज चौराहा, ओवरब्रिज होकर जगदीशपुर चौराहा से विभिन्न मार्गों से होकर शहीद पार्क होकर रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची, राष्ट्रगान के बाद समाप्त हुई। इस दौरान देशभक्ति गीतों व नारो से पूरा क्षेत्र भक्ति रस से सराबोर रहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव सिंह समेत सभी चौकी प्रभारी आदि के साथ पुलिस के जवान मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी तरफ जिले के समस्त थाना भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उसके पश्चात फेफना थाना के प्रभारी रोहन राकेश सिंह, नरही में क्षेत्राधिकारी सदर अशोक मिश्रा, गड़वार में राजकुमार, नगरा में अतुल मिश्रा, रसड़ा में क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैसी, बेल्थरारोड़ में थाना प्रभारी राजीव मिश्रा, सिकंदरपुर में क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, बांसडीह में क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश्य व प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह, बैरिया में क्षेत्राधिकारी उस्मान अंसारी व प्रभारी धर्मवीर सिंह सहित अन्य ने थाना प्रभारी/क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।