फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police is still scrambling to solve the murder of a woman

Ballia News: महिला की हत्या में अभी हाथ-पांव मार रही पुलिस

Tue, 12 Mar 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police is still scrambling to solve the murder of a woman
नरहीं। उजियार गांव में स्थित नवनिर्मित मकान में अधेड़ महिला का शव मिलने के मामले में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। नरही पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया भी गया है। अभी हाथ कुछ खास नहीं लगा है।
विज्ञापन

बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिमपुर गांव की खैरु निशा (60) पत्नी मुजीबुल हक सुबह में अपने उजियार गांव में स्थित घर जाने के लिए निकली थीं। उजियार गांव स्थित मकान में शव पाया गया था। मौके पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, अपर पुलिस अधिक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सदर शुभ सूचित ने जांच की थी। खैरू निशां की दो शादी हुई थी। पहले पति से एक लड़का है, जबकि दूसरे पति से एक लड़की है। परिवार में जायदाद का विवाद भी है। इधर उजियार वाले मकान में किराए का मामला भी बताया जा रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने बिहार से कुछ लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि पुलिस का पूरा प्रयास है कि हत्या के मुकदमे में कोई बेकसूर न फंसे। घटना का खुलासा अति शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed