फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police is 'patrol' on social account

सोशल एकाउंट पर पुलिस लगा रही ‘गश्त’

Tue, 25 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police is 'patrol' on social account
बलिया। कोविड महामारी बढ़ने के चलते चुनाव आयोग वर्चुअल प्रचार पर जोर दे रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के एकाउंट पर प्रचार सामग्री अपलोड की जाएगी। इसमें आचार संहिता का उल्लंघन ढूंढने के लिए पुलिस की टीमों ने निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व संभावित उम्मीदवार और समर्थकों के फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्स एप ग्रुप पुलिस के रडार पर हैं। जिन्हें लगातार फालो किया जा रहा है। जिले में छठे चरण में तीन मार्च को चुनाव है। नेता लखनऊ में डेरा डाले हुए है। टिकट मिलने व नामांकन के बाद प्रचार में तेजी आएगी, लेकिन पुलिस ने तैयारी अभी से शुरू दी हैं। मौजूदा जनप्रतिनिधि, संभावित उम्मीदवार और राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने सभी के एकाउंट खंगालने शुरू कर दिए हैं। विवादित मामले होने पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-----
प्रशासन ने चिह्नित किए स्थान, वीडियोग्राफी के साथ होगी चेकिंग
बलिया। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए 22 बैरियर प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसमें 12 अंतर्राज्यीय तथा 10 अंतरजनपदीय बैरियर शामिल है। बैरियर में वाहनों की 24 घंटे चेकिंग होगी। ताकि चुनाव प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब आदि सामग्री को इधर से उधर न किया जा सके। इस दौरान बार्डर के दोनों तरफ से आने- जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के साथ बार्डर पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए कार्रवाई करने के लिए एसपी मातहतों को निर्देश दिया है। चुनाव में शराब, नकदी आदि बांटने के मामले आते रहते हैं। इसलिए इन स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस तैनात रहेगी। वाहनों की वीडियोग्राफी के बीच चेकिंग होगी। ताकि टीम पर कोई आरोप भी न लग सके। आसपास के जिलों के बार्डर सील करने के लिए हाईवे पर बैरियर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में बैरियर बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। वाहन चेकिंग शुरू करा दी गई है। सीमाओं पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की सामग्री की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
- विजय त्रिपाठी, एएसपी, बलिया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed