फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police FIR filed against seven people in firing case of student union president Shiprant Singh

Ballia: छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष को गोली मारने में 7 लोगों के खिलाफ FIR, हेमंत हत्याकांड से जुड़ा है मामला

Sun, 12 May 2024 06:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 12 May 2024 06:06 PM IST
सार

टीडी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम को गोली मारने के मामले में उनके पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शनिवार की रात में शिप्रांत को गोली मारी गई। वाराणसी में भर्ती शिप्रांत की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Police FIR filed against seven people in firing case of student union president Shiprant Singh
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती (पटखौली) पुलिया के पास शनिवार की रात टीडी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में पुलिस ने घायल के पिता पंकज सिंह के तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गोली मारने की घटना को वर्ष 2023 में एससी कॉलेज के पास हुई छात्रनेता हेमंत यादव की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले में शिप्रांत आरोपी थे और जमानत पर चल रहे थे। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम (30) पुत्र पंकज सिंह उर्फ बबलू निवासी ब्राह्माइन हनुमानगंज शनिवार को किसी काम से मुख्यालय आए थे। शनिवार रात बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही सुखपुरा थाना के जीराबस्ती (पटखौली) पुलिया के पास पहुंचे, जान से मारने की नीयत से बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली पीठ और बाएं पैर में लगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

Police FIR filed against seven people in firing case of student union president Shiprant Singh
शिप्रांत सिंह गौतम (फाइल) - फोटो : परिजन
शिप्रांत की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में घायल के पिता पंकज सिंह ने उल्लेख किया था कि सचिन यादव पुत्र मनराज यादव, बलवंत यादव पुत्र मनराज यादव, नवीन यादव पुत्र अजात तथा 3-4 अज्ञात ने मारने की नियत से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लाठी-डंडों से पीटकर हुई थी हेमंत की हत्या
जिस हेमंत हत्याकांड से शिप्रांत सिंह गोलीकांड को जोड़ा जा रहा है उसमें शहर के सतीश चंद्र कॉलेज में 11 अप्रैल 2023 को छात्र नेता हेमंत यादव और उसके साथी आलोक यादव पर लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया था। दोनों परीक्षा देकर बाहर निकल रहे थे। दोनों को मरा हुआ जानकार आरोपी वहां से भाग निकले थे। इलाज के लिए ले जाते समय छात्र नेता हेमंत यादव की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर शिप्रांत सिंह सहित नौ लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी संदीप सिंह, राजदीप सिंह, रितेश चौरसिया, रोहित चौरसिया निवासी मिड्ढा, वाईएन तिवारी, शिवाजी पांडेय निवासी निधरिया, कृष्णा तिवारी पहाड़ीपुर को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद शिप्रांत सिंह की भी गिरफ्तारी हुई, जिसमें वह जमानत पर रिहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed