{"_id":"667c2f18c8df9c5766026d8d","slug":"police-fir-against-two-people-including-sp-vidhan-sabha-speaker-for-beating-up-bjp-leader-in-ballia-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भाजपा नेता की पिटाई में सपा विस अध्यक्ष समेत दो के खिलाफ FIR, SDM से मिलने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भाजपा नेता की पिटाई में सपा विस अध्यक्ष समेत दो के खिलाफ FIR, SDM से मिलने को लेकर हुआ था विवाद
Wed, 26 Jun 2024 08:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:39 PM IST
सार
बलिया जिले में एसडीएम से मिलने को लेकर सपा व भाजपा दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने पिटाई का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर हुआ था विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले में एसडीएम सिकंदरपुर के चेंबर के बाहर सपा नेताओं की ओर से भाजपा नेता के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव व सपा नेता अनंत मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
पीड़ित लाल बचन शर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार को सिकंदरपुर एसडीएम से मिलने के लिए चेंबर के सामने लाइन में खड़े थे। उनके साथ कपिल मुनि गुप्ता निवासी बस स्टेशन मनियर रोड भी खड़े थे। इस दौरान सपा नेता अनंत मिश्रा निवासी और रामजी यादव विधान सभा अध्यक्ष सिकंदरपुर निवासी बारूपुर एसडीएम कार्यालय में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ घुस गए। काफी देर तक नहीं निकलने पर लाल बचन अंदर गए। कहा कि हमें भी अपनी बात कहनी है।
विज्ञापन
इस पर नाराज होकर अनंत मिश्रा और रामजी यादव गाली देने लगे। गर्दन में हाथ लगाते हुए धक्का देते हुए बाहर निकाल दिया। दीवार से टकराकर वो बेहोश हो गए। शाम को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन एफआईआर नहीं हुई।
विज्ञापन
जैसे ही इस घटना की जानकारी भाजपा के नेताओं को लगी लोगों ने कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। भाजपाइयों ने मंगलवार को प्रयाग चौहान के नेतृत्व में थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव व सपा नेता अनंत मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिकंदरपुर के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव समेत दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिकंदरपुर के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव समेत दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन