{"_id":"6716edfb68cc1065fa02c8c6","slug":"police-detained-hundreds-of-people-who-reached-sp-office-ballia-news-c-190-1-ana1001-125249-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
बलिया। पुलिस कार्यालय में पहुंचकर नेतागिरी करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। समूह में पहुंचे करीब पांच दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि पांच-छह दर्जन भागने में कामयाब हो गए। इसको लेकर काफी देर तक गहमा- गहमी बनी रही। पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस वाहनों में भर कर कोतवाली लेती गई।
पकड़ी थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर कई लग्जरी वाहनों से सौ से अधिक लोग पुलिस कार्यालय पर पहुंचे। वाराणसी के रहने वाले आदित्य राजभर के नेतृत्व में पहुंची भीड़ में से कुछ लोग एसपी विक्रांत वीर से मिलने उनके कार्यालय में पहुंच गए। जिले में धारा 163 लागू होने के बावजूद इतनी भीड़ लेकर पहुंचने पर एसपी विक्रांत वीर नाराज हो गए। उन्होंने मातहतों को कार्रवाई का निर्देश दे दिया।
भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने कार्यालय के दोनों गेट बंद कर अंदर मौजूद लोगों को घेरकर हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान बाहर मौजूद आदित्य के समर्थक वाहन लेकर भाग गए। बताया जाता है कि पुलिस ने अंदर मौजूद लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस लाइन से ट्रक मंगवाया तथा सभी को उसमें भरकर भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में जिले के अलावा वाराणसी, गाजीपुर व मऊ के लोग भी शामिल हैं। जनपद के रहने वालों को शांति भंग की आशंका तथा गैर जनपद के आरोपियों को सरकारी कार्य में बाधा डालने व धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर चालान किया गया। पुलिस कार्यालय के सामने खड़ी दो लग्जरी गाड़ियों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।