फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police department is searching for sharp minded constable

Ballia News: तेज दिमाग वाले आरक्षी खोज रहा पुलिस विभाग

Sat, 31 Aug 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police department is searching for sharp minded constable
बलिया। ध्वनि ने कहा, यह लड़का मेरे पिता की पोती का पति है। ध्वनि का उस लड़के से क्या संबंध है? रीजनिंग के इस तरह के सवाल पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को खूब उलझा रहे हैं। एआई तकनीक और साइबर क्राइम के इस दौर पुलिस सिर्फ शारीरिक रूप से फिट जवानों की ही नहीं, बल्कि तेज दिमाग वाले जवान की तलाश कर रही है। यही कारण है कि इस बार के आरक्षी भर्ती परीक्षा में आए प्रश्न पिछली बार से अलग और कठिन भी बताए जा रहे हैं। परीक्षा में रीजनिंग के सवाल सबसे कठिन आ रहे है। इसे अधिकतर अभ्यर्थी छोड़ दे रहे हैं। गणित, सामान्य ज्ञान, पॉलिटिकल, स्टैटिक, हिंदी, मुहावरे, संज्ञा-सर्वनाम, विश्लेषण, क्रिया से जुड़े सवालों के भी जवाब तैयारी करने वाले अभ्यर्थी ही दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

मानसिक अभिरुचि से जुड़े सवाल उलझाऊ रहे। तैयारी करने वाले के लिए गणित भी ठीक रहा। कथन निष्कर्ष और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न ठीक रहे। टीडी काॅलेज पर परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में हर वर्ग में अलग-अलग प्रश्न पूछे गए थे। रीजनिंग में सर्वाधिक प्रश्न मानसिक अभिरुचि के थे, जो काफी उलझाऊ रहे। इसके अलावा गणित में सिंपलीफिकेशन, प्रॉफिट एंड लॉस डिस्काउंट, सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर, इंडियन पॉलिटिकल, स्टैटिक और यूपी स्पेशल के सर्वाधिक प्रश्न आए थे। हिंदी में तद्भव तत्सम, मुहावरे, संज्ञा-सर्वनाम, विश्लेषण, क्रिया के से जुड़े सवाल अधिक रहे। फिजिकल तैयारी करने वालों से जुड़े प्रश्न भी आए थे।
विज्ञापन



रीजनिंग वाले सवाल कठिन रहे, उसका जवाब ही नहीं आ रहा था, जिससे परेशानी हुई। समय भी ज्यादा लग रहा था, उसको छोड़ कर दूसरा सवाल किया। बाकी सवाल आसान रहे। -- अभिषेक कुमार, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित के सवाल पेचीदा रहे, बाकी ठीक रहा। पिछली बार की तरह लोकल व पुलिस विभाग से कोई सवाल नहीं आया था। पेपर में पूछे गए सवाल एसआई की परीक्षा में पूछे जाते हैं। -- किशन सिंह, महाराजगंज।

ब्लड रिलेशन व हिंदी के मुहावरों ने काफी परेशान किया, कई सवालों को छोड़ना पड़ा। गणित, सामान्य ज्ञान सहित अन्य सवाल ठीक रहे।
-- रितेश कुमार, देवरिया।

तर्क के सवाल का जवाब खोजने में काफी समय लग गया। इससे पूरा पेपर हल नहीं हो पाया। पुलिस भर्ती में अब तक का सबसे कठिन पेपर रहा। -- महेश कुमार, कुशीनगर


नहीं होगा पेपर लीक, मेहनत के बल पर मिलेगी वर्दी

बलिया। आरक्षी भर्ती की परीक्षा देने आए युवाओं में इस बार प्रश्न पत्र लीक न होने का पूरा भरोसा है। राजकीय इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले युवाओं का कहना था कि इस बार जो व्यवस्था की गई है, उससे यह पूरी उम्मीद है कि अब प्रश्न पत्र लीक होने जैसा खतरा टल गया है। अब अपने परिश्रम के बूते जो लोग सफल होंगे वही पुलिस की नौकरी पा सकेंगे। पुलिस भर्ती की पिछली परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो जाने के चलते रद्द हो गई थी। इससे मनोबल टूट गया था, उम्मीद छोड़ दी थी कि सिपाही बनेगे। सरकार ने पिछली घटना से सबक लेते हुए कड़े इंतजाम किए हैं। इन प्रबंधों को लेकर परीक्षा देने पहुंचे युवा अभ्यर्थी पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। महाराजगंज से आए मनोज प्रसाद ने कहा कि इस बार की जो सुरक्षा व्यवस्था है, इससे अपनी मेहनत के बूते ही आगे बढ़ सकेंगे। परीक्षा व प्रश्न पत्रों को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। रतनपुरा निवासी नीतू कुमारी ने कहा कि मैंने पिछली बार भी यह परीक्षा दी थी। प्रश्न पत्र लीक हो जाने से काफी दुख हुआ था। इस बार तगड़ी सुरक्षा के बदौलत प्रश्न पत्र लीक नहीं होगा। मऊ की ममता ने कहा कि सरकार सख्त रहे तो पेपर लीक नहीं हो सकता है। तैयारी करने वालों को नौकरी मिलेगी।


अग्निवीर में हुए असफल अब पुलिसकर्मी बनने में जुटे
बलिया। सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए कई अभ्यर्थियों का उद्देश्य फोर्स में जाना है। चाहे सेना हो या पुलिस। इसमें से कई ने अग्निवीर के लिए भी परीक्षा दी थी लेकिन सफलता न मिलने पर अब पुलिस विभाग में सिपाही बनने का प्रयास कर रहे हैं। मऊ से आए विशाल ने बताया कि बचपन से ही उसका सपना था कि वह फौज में जाएं। इसके लिए अग्निवीर भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहे हैं। मऊ के आदर्श यादव ने बताया कि उम्र के अनुसार यह उनका यह अंतिम प्रयास है। इसके लिए पूरी मेहनत से तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों पर जिस तरह सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी है। उससे उम्मीद है अबकी बार पेपर लीक नहीं होगा।


अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल पाई। अब पुलिस बनने की चाह है, इसके लिए एक साल से तैयारी कर रहे थे। पेपर ठीक हुआ है, फिजिकल पहले से ठीक है अब सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है। ---- अभिषेक कुशवाहा, देवरिया।


आर्मी की तैयारी करते थे, लेकिन आयु सीमा खत्म होने के बाद यूपी पुलिस की परीक्षा दी है। अब इसमें सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं। फिजिकली ठीक है, परीक्षा का रिजल्ट अच्छा रहेगा तो भर्ती होना तय है। --- मनीष यादव, महाराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed