फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police caught the groom getting married second

दूसरी शादी करना दूल्हे को पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात-

Sat, 27 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police caught the groom getting married second
नगरा। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर रहे दूल्हे को पुलिस ने डिहवा नई बस्ती में शादी मंडप से पकड़ लिया। पुलिस ने दूल्हे को हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा नई बस्ती निवासी धर्मेंद्र प्रसाद पुत्र हरिनाथ प्रसाद की शादी 27 जून 2007 सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव की गुडि़या से हुई थी। पति पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते 2012 में पत्नी ने नगरा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया जो न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच युवक की सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूपुर के राजेश प्रसाद की पुत्री प्रियंका के साथ शादी तय हो गयी। बालूपुर की युवती काफी दिनों से डिहवा नई बस्ती में ही रहती थी। शुक्रवार को डिहवा नई बस्ती में दोनों की शादी हो रही थी। युवक की दूसरी शादी की भनक उसकी पहली पत्नी को लग गई। उसने इसकी सूचना नगरा पुलिस को दी। नगरा पुलिस ने डिहवा पहुंचकर शादी रुकवा दी और युवक को लाकर हवालात में डाल दिया। शनिवार को युवक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed