फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police beat system will have polygon mapping

पुलिस के बीट सिस्टम की होगी पॉलीगन मैपिंग

Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police beat system will have polygon mapping
बलिया। राजधानी की तर्ज पर अब जिले की पुलिस का बीट सिस्टम भी डिजिटल होगा। इससे डॉयल 112 की तरह थाने और चौकी की पुलिस भी हाईटेक होगी। मोबाइल पर आपदा, घटना और दुघर्टना की सूचना मिलेगी तो तय लोकेशन की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंचेगी। वहीं, इसकी मानीटरिंग डीजी आफिस के कंट्रोल रूम से होगी।
विज्ञापन

यह काम जिले में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत शुरू होगा। इसे लेकर थाने और चौकीवार पॉलीगन मैपिंग होगी। मैपिंग का काम पूरा होते ही थाने और चौकी क्षेत्र में आने वाले सरकारी कार्यालय, स्कूल, ब्लॉक और तहसील आदि के साथ गली-मोहल्ले, नदी, नहर, मार्केट, धार्मिक स्थल आदि सब का ब्योरा मैपिंग के साथ राज्य स्तरीय पोर्टल पर निर्धारित सॉफ्टवेयर पर फीड किया जाएगा। इससे अब आपदा, घटना और दुर्घटना की सूचना डॉयल 112 की तरह थाने और चौकी के संबंधित पुलिस कर्मियों तक पहुंचेगी। इसकी निगरानी डीजी आफिस में बने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी की निगरानी उनके वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम से कंट्रोल रूम से होगी। घटना और दुर्घटना होने के बाद क्षेत्र के जिस पुलिस कर्मी लोकेशन नजदीक होगी। उसके मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाएगा। इस पॉलीगन मैपिंग से पुलिस के दफ्तर भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विकास की ओर पुलिस का कदम
पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान विकास को लेकर बनाया गया है। इसे लेकर विभाग अपने-अपने तरीके से काम कर रहे हैं। इस कड़ी में एसीएस होम के आदेश पर पुलिस के बीट सिस्टम को हाईटेक किया जाएगा। इसके लिए पुलिस के कार्यालय, थाने व चौकी की पॉलीगन मैपिंग कराकर उसकी फीडिंग के आदेश पुलिस कप्तान को दिए गए हैं। इसका लोकार्पण आठ अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना है। इससे पहले जिले में इसकी कसरत शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल प्लान के तहत पॉलीगन मैपिंग होगी
अब डायल 112 की तर्ज पर पुलिस बीट का सिस्टम डिजिटल होगा। पीएम गति शक्ति नेशनल प्लान के तहत पॉलीगन मैपिंग होगी। उसके बाद सॉफ्टवेयर पर फीडिंग की जाएगी। इसके होने से थाने व चौकी पुलिस भी किसी घटना व दुर्घटना होने का मेसेज मिलते ही तत्काल तय लोकेशन पर पहुंचेगी। वहीं वाहनों में लगे जीपीएस से पुलिस कर्मियों की लोकेशन पर भी कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। - डीपी तिवारी, एएसपी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed