फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police

25 हजार रिश्वन नहीं दी तो किया 16 बार चालान

Mon, 14 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
police
बलिया। एक ओर सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस का दावा कर रही है तो दूसरी तो सरकारी महकमा खासकर पुलिस विभाग इसे धता बताने में जुटा है। नरही थाने के एक एसआई पर 25 हजार रिश्वत मांगने का आरोप है। रिश्वत न देने पर उसने पीड़ित का 16 बार चालान कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की और कहा अब बर्दाश्त नहीं होता। मैं आत्महत्या कर लूंगा। इस तरह का वीडियो वायरल होने से इसकी खासी चर्चा हो रही। नरही थाना क्षेत्र के अंजोरपुर गांव निवासी उमेश यादव ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए थाने के एसआई रमाशंकर राम ने 25 हजार रुपये मांगा और रकम नहीं देने पर बीते एक साल में शांति भंग की धारा में 16 बार चालान कर उसको मानसिक रुप से प्रताड़ित किया। बताया है कि एसआई की ओर से अब भी पैसे के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिससे वह मानसिक रुप से अवसाद की स्थिति में चला गया है और आत्महत्या की सोच रहा है। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीड़ित का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें उसने पैसा मांगने व नहीं देने के कारण चालान की बात कही है। इसको लेकर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed