फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police arrested youth celebrate birthday show off of arms in party in ballia

यूपी: बर्थडे पार्टी में असलहा से तोड़ रहा था आम, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Jun 2021 12:21 AM IST
सार

वीडियो की छानबीन में युवक की पहचान होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, जो अपने बर्थडे पर तमंचे से आम तोड़ रहा था।

विज्ञापन
Police arrested youth celebrate birthday show off of arms in party in ballia
बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान अपने मित्र के असलहे का किया प्रदर्शन।

विस्तार

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान अपने मित्र के लाइसेंसी असलहे का प्रदर्शन करना और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक और उसके दोस्त को महंगा पड़ गया। वीडियो की छानबीन में युवक की पहचान होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस उसके साथी व असलहे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक अपने मित्रों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करता है। उसी दौरान एक असलहे से आम गिराने का प्रयास करता है। इसका वीडियो बनाते हुए उसके मित्र हंस रहे होते हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जांच की गई तो वीडियो में बर्थडे पार्टी मनाने वाले युवक की पहचान सर्वेश सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी पतोई थाना भीमपुरा व उसके असलाहधारी मित्र की पहचान धनेश सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी असलहाधारी मित्र आजमगढ़ से अपने मित्र के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उसके गांव पतोई आया था। उसका असलहा लेकर मोनू पेड़ से आम तोड़ने के लिए फायर करता दिखाई देता है। पुलिस ने बर्थडे ब्वॉय और उसके मित्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर मोनू को जेल भेज दिया। हालांकि अभी उसका मित्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। असलहा बरामद नहीं हुआ है। 

भीमपुरा थाने के एसओ योगेश यादव ने बताया कि बर्ड-डे पार्टी के दौरान असलहा का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल हुआ था। जांच में यह मामला पूरा पतोई गांव का सामने आया। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed