{"_id":"5eff63618ebc3e431b2fc4e8","slug":"police-arrested-five-thieves-with-stolen-goods-ballia-news-vns5337731154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी के माल संग पांच चोर गिरफ्तार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चोरी के माल संग पांच चोर गिरफ्तार किए
विज्ञापन
बलिया। फेफना पुलिस ने गुरुवार की रात रसड़ा रोड पर एकौनी ग्राम के निकट पहलवान बाबा मंदिर के पीछे स्थित उच्च प्रावि से लूट के सामान के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की एक बंदूक, सात कारतूस, दो तमंचा, एक चाकू एवं सोने-चांदी के जेवरात को बरामद हुआ।
पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम व पता छट्ठू बनवासी पुत्र श्याम बिहारी मुसहर निवासी मुजही थाना पकड़ी, सुरेश बनवासी पुत्र श्याम बिहारी मुसहर निवासी मुजही थाना पकड़ी, सुभाष मुसहर पुत्र नगीना उर्फ हरि मुसहर निवासी नोनिया छपरा नगरी थाना सुखपुरा, सनोज बनवासी पुत्र वीर बहादुर मुसहर निवासी मुजही थाना पकड़ी, बृज किशोर कोईरी निवासी बहादुरपुर देवकली थाना सुखपुरा बलिया बताया। फेफना एसएचओ शशिमौलि पांडेय ने बताया कि 26/27 जून 2020 की रात्रि में थाना क्षेत्र के अगरसंडा में एक मकान का ग्रिल तोड़कर एक बंदूक व सोने चांदी की जेवरात व कुछ नगद रुपये चोरी हुए थे। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गयी थी। बताया कि दो जुलाई 2020 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अगरसंडा में चोरी हुई बंदूक की खरीद फरोख्त के लिए शातिर रसड़ा रोड पर एकौनी ग्राम के निकट स्थित पहलवान बाबा मंदिर के पीछे उच्च प्रावि में एकत्र हुए हैं। वहां छापेमारी सभी आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ।