फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police and PAC personnel will monitor ballot boxes kept in strong room

Ballia News: स्ट्रांग रूम में रखी गईं मतपेटियां, पुलिस और पीएसी के जवान करेंगे निगरानी

Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police and PAC personnel will monitor ballot boxes kept in strong room
बलिया। जिले की सभी निकायों में बृहस्पतिवार की देर शाम तक मतदान का कार्य समाप्त हो गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियां फोर्स की मौजूदगी में मतपेटियों को लेकर अपने-अपने स्ट्रांग रूम परिसर में लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन

नगर पालिका बलिया के अलावा नगर पंचायत चितबड़ागांव और रतसड़कला की पोलिंग पार्टियां परिखरा स्थिति मंडी समिति परिसर पहुंचीं। यहां पर अधिकारियों ने कड़े पहरे के बीच मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवाया।
विज्ञापन

इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान को तैनात किया गया है। मतगणना कार्य होने के बाद ही फोर्स वहां से हटेगी। किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास जाने की इजाजत नहीं होगी। स्ट्रांग रूम की हर गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने मतगणना कराने के लिए जनपद में छह स्थलों का चयन किया है। इसमें बैरिया में बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बांसडीह में बांसडीह इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, बेल्थरारोड में जीएमएम इंटर कॉलेज, रसड़ा में तहसील परिसर में स्ट्रांग रुम बनाया गया है।
इसके अलावा शहर के परिखरा स्थिति मंडी समिति परिसर शामिल हैं। बृहस्पतिवार की शाम को मतदान खत्म होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां फोर्स के साथ अपने-अपने वाहनों में बैठकर निर्धारित स्थानों पर पहुंचीं। यहां पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियों को अफसरों के हवाले कर दिया।

सुपुर्द करने से पहले हर सामग्री से मिलान कराया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांग रूम के अंदर रख दिया और उस पर सील लगा दी। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि सभी स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस-पीएसी बलों को सौंपा गया है। उनकी देखरेख में सभी मतपेटियां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed