फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police and NAPA team came on the road to follow the lockdown

लाकडाउन पालन करवाने सड़क पर उतरी पुलिस व नपा टीम

Fri, 24 Apr 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Police and NAPA team came on the road to follow the lockdown
बलिया। लाकडाउन के दौरान बाजार खुलने की अफवाह पर बाजार में दुकाने व सब्जी के बाजार खुल गया। जिससे दुकानों पर खरीददारी करने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होते ही सीओ सिटी अरुण सिंह के नेतृत्व में कोतवाल बिपिन सिंह सहित नपा कर्मचारियों की टीम ने लोगों से सोशल डिस्टेंस पालन कराने के लिए भ्रमण किया।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मोहल्लों में सुबह सात बजे से ही किराना दुकाने खुलने का सिलसिला जारी हो गया। दुकान खुलते ही लोग अपने-अपने घरों से निकलकर खरीददारी करने लगे। इस दौरान दुकानदारों द्वारा न तो सोशल डिस्टेंसिंग पालन ही किया जा रहा था और न ही लोगों के हाथ को पानी और साबुन धुलवाया जा रहा था।वहीं नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित सब्जी मंडी तथा कासिम बाजार स्थित सब्जी मार्केट में भी सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी जानकारी जैसे ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल और सीओ सिटी अरूण सिंह को हुई तो वे नगर में सोशल डिस्टेंसिंग तहत दुकानदारों से सामान बेचने का निर्देश दिया। साथ ही जिन दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था वैसे दुकानों को नगर मजिस्ट्रेट ने बंद करा दिया। साथ ही नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ गाड़ी को देखते ही सब्जी दुकानदारों ने अपनी-अपनी सब्जी दुकानों को समेटकर इधर-उधर गली में भागना शुरू कर दिया। जिससे कुछ देेर के लिए चित्तू पांडेय चौहारा स्थित सब्जी मंडी तथा कासिम बाजार में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान सीओ सिटी अरूण सिंह ने लोगों से अपील किया कि इस कोरोना महामारी में हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। जिससे इस बीमारी से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed