फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Police also arrested the murderer's wife

Ballia News: हत्यारोपी पत्नी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 05:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Police also arrested the murderer's wife
जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव में हुई युवक की हत्या में आरोपी पत्नी को भी पुलिस ने नीलम देवी विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पत्नी के प्रेमी को पहले आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति तो मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव निवासी कमलेश बिंद (35) की बृहस्पतिवार की रात में हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसके डेरे के पास खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला था। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने मामले का खुलासा किया था। शनिवार को उन्होंने बताया था कि मृतक की पत्नी कविता का गांव के ही राजेश साहनी (30) पुत्र उधारी साहनी के साथ अवैध संबंध था। कमलेश ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद कमलेश और राजेश की मारपीट हुई थी। इसमें राजेश ने डंडे से मारकर कमलेश की हत्या कर दी थी। आरोपी राजेश कृष्णागढ़ ढाला होते हुए बिहार भागने की तैयारी में है। शनिवार को ही कृष्णागढ़ ढाला से उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पत्नी कविता की पुलिस तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि कविता देवी पत्नी स्व. कमलेश बिन्द को नीलम देवी विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed