फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pole fell while changing wire, laborer injured, supply halted in 25 villages

Ballia News: तार बदलते समय गिरा पोल, मजदूर घायल, 25 गांवों में आपूर्ति ठप

Sun, 17 Dec 2023 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Pole fell while changing wire, laborer injured, supply halted in 25 villages
सोहांव क्षेत्र के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत अमांव ताल में शनिवार की दोपहर में पुराने एचटी तार बदलते समय अचानक पोल टूट गया और मजदूर घायल हो गया। पोल के टूटने से करीब चार पोल के तार भी अस्त-व्यस्त हो गए। सभी कर्मचारी आनन-फानन में मजदूर को बक्सर (बिहार) सदर अस्पताल पहुंचाए। घायल की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया है। उधर, शनिवार की दोपहर से ही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 25 गांवों में आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र के भरौली फीडर के एचटी तार काफी जर्जर हो चुके थे। बीते गर्मी के दिनों यह तार रोजाना कहीं न कहीं टूटते थे जिसके चलते 25 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप होती थी। विभाग की ओर से अब इन तारों के बदलने का काम कई दिनों से किया जा रहा है। बताया जाता है कि शनिवार को भी अमांव गांव के ताल की ओर एचटी तारों को बदलने का काम चल रहा था। इसी दौरान तारों के खींचते समय एक पोल अचानक टूटकर गिर पड़ा जिससे एक मजदूर बबलू 40 गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में कर्मचारी घायल को इलाज के लिए नजदीकी बक्सर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, पोल टूटने के कारण कई पोल के तार अस्त-व्यस्त हो गए। इसके चलते शनिवार को दोपहर से ही क्षेत्र के 25 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को कर्मचारी पोल व तार दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

एचटी तार बदलते समय पोल टूटने के कारण एक मजदूर घायल हो गया। कई पोल के तार अस्त-व्यस्त हो गए। इसे दुरुस्त किया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपिन सिंह, अवर अभियंता, विद्युत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed