{"_id":"691cb0fe156e7658de082707","slug":"poetry-conference-to-be-held-on-the-eve-of-mulayam-singh-yadavs-birth-anniversary-ballia-news-c-190-1-bal1002-152304-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर होगा कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर होगा कवि सम्मेलन
विज्ञापन
नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व म
बलिया। प्रदेश के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर 21 नवंबर को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। इसमें यश भारती पुरस्कार से सम्मानित कवि भाग लेंगे। कार्यक्रम में हर दल, वर्ग, सामाजिक संगठनों के साथ ही साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है।
मंगलवार को जिला पंचायत परिषद के रामलीला स्थित डाकबंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव कलाकारों को सम्मान करते थे। उन्होंने यश भारती पुरस्कार की शुरुआत की थी। बताया कि उनके जन्मदिन पर हर साल लखनऊ या सैफई में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित यादव आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे नेता प्रतिपक्ष
पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बताया कि कवि सम्मेलन व मुशायरा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय शामिल होंगे। इसके अलावा गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, बलिया लोकसभा के सांसद सनातन पांडेय, सलेमपुर रमाशंकर राजभर विद्यार्थी व घोसी राजीव राय समेत जिले के विधायकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
ये शायर व कवि भाग लेंगे
आयोजन में कवि उदय प्रताप सिंह, वसीम बरेलीवी, शकील आजमी, डाॅ. सरिता शर्मा, डाॅ. प्रवीण शुक्ला, नीलम कश्यप, हेमंत पांडेय, अज्म शकिरी, मुमताज नसीम, प्रमोद पंकज व डा. सुशांत शर्मा रचनाएं पढ़ेंगे।