फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pneumonia vaccine will be included in regular vaccination

नियमित टीकाकरण में शामिल होगी न्यूमोनिया की वैक्सीन

Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pneumonia vaccine will be included in regular vaccination
बलिया जनपद में नवजातों को अब न्यूमोनिया से होने वाले जान के खतरे से नहीं जूझना पड़ेगा। बच्चों को न्यूमोनिया से बचाने के लिए जनपद में यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा। न्यूमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाले न्यूमोनिया और अन्य बीमारियों से बचाव के लिए पूरी तरह सुरक्षित व असरदार इस टीके को जनपद में अगले महीने आठ अगस्त को लांच किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने दी।
विज्ञापन

डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के 19 जिलों में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पीसीवी वैक्सीन पहले से दी जा रही है। बलिया सहित अन्य 56 जिलों में इसकी शुरुआत की जाएगी। पीसीवी वैक्सीन पर जल्द ही वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उसमें राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों, यूनिसे़फ, यूएनडीपी एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों द्वारा टीके से सम्बंधित विशेष जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि देश में पाँच वर्ष तक की उम्र के लाखों बच्चे न्यूमोनिया की चपेट में आकर दम तोड़ देते हैं। इसलिए सरकार के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में अब न्यूमोकोकल कन्जुगेट वैक्सीन (पीसीवी) को भी शामिल किया जा रहा है। यह टीका बच्चों को न्यूमोनिया, डायरिया, मेननजाइटिस तथा सेप्सिस जैसी गंभीर बिमारियों से बचाएगा। आगामी आठ अगस्त को जनपद में इसका उद्घाटन होगा जिसमें बच्चों को पीसीवी वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। जन्म से एक साल की उम्र तक के बच्चों को इस टीके के तीन डोज दिए जाने हैं। पहला टीका जन्म के छह सप्ताह पूरे होने पर लगता है और दूसरा टीका 14 सप्ताह पर लगता है। नौ महीने पर इसका बूस्टर डोज लगता है। इस टीके के बाद न्यूमोनिया से होने वाली शिशु मृत्यु दर में निश्चित तौर पर कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed