{"_id":"eb9bd6843454756ae5c6ebcf30c1b61a","slug":"pm-cm-for-the-old-pension-finds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए पीएम-सीएम को पाती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए पीएम-सीएम को पाती
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी/ अधिकारी कल्याण समिति के तत्वावधान में सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारियों ने सोमवार को 11 सूत्री मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी यशवंत राव को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए सूर्यनाथ राम ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारी के पेंशन का निर्धारण गठित वेतन आयोग द्वारा अथवा अन्य आयोग गठित कर 10 वर्ष पर ही पुनरीक्षित किया जाए और पुरानी पेंशन लागू की जाए।
कहा कि वर्ष 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियाें को जनवरी 2006 से लाभांवित किया जाए और एसीपी का लाभ छठवें वेतन आयोग की संस्तुति के क्रम में एक जनवरी 2006 से लागू किया जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही वन रैंक वन पेंशन को लागू किया जाए। वहीं सेवानिवृत्त कर्मी को 70 वर्ष की अवस्था पर एक सहायक के साथ यात्रा के दौरान रेलवे एवं परिवहन विभाग द्वारा सुविधा प्रदान किया जाए।