{"_id":"6a3d89720ab091c3ec0c7ddd","slug":"plight-of-erosion-victims-severe-allegations-of-cuts-to-erosion-control-projects-ballia-news-c-190-1-bal1002-167129-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कटान पीड़ितों की समस्या गंभीर, कटान परियोजनाओं में कटौती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कटान पीड़ितों की समस्या गंभीर, कटान परियोजनाओं में कटौती का आरोप
विज्ञापन
नगर के पीडब्लूडी डाकबंगला परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते बैरिया विधायक जयप्रक
बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक जय प्रकाश अंचल ने कहा कि कटान से गांवों के बचाने की परियोजनाओं की कटौती शासन स्तर से होने से पीड़ितों की समस्या बढ़ गई है। जो स्वीकृत हुई उस पर मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार को लोनिवि डाक बंगला में बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन की तरफ से नौरंगा भुआल छपरा के कटान पीड़ितों को भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई । गरीब परिवार बंधे पर शरण लिए हुए हैं। कम से कम इनके बसाने की पहल की जानी चाहिए। बैरिया विधायक ने कहा कि सरकार जनता के हितों को लेकर गंभीर नहीं है।
जिला अस्पताल में इलाज के अभाव में युवक की मौत पर बवाल पर कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व विकास कार्यों में पूरी तरह से फेल है। पेपर लीक हो रहे हैं और कोचिंग संस्थानों में युवकों की जान जा रही है। बलिया के सभी अस्पताल रेफर वाले हो गए हैं। मरीज की जान जाने से सरकार को कोई परवाह नहीं है। श्रीराम मंदिर में चंदा तक चोरी हो रहा है, ऐसे में सरकार से और क्या उम्मीद कर सकते हैं। भ्रष्टाचार चरम है, अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, गरीब जनता न्याय के लिए भटक रही है। सत्ता पक्ष के लोगों को जनता की परेशानियों से कुछ लेना देना नहीं है। सभी कथा व प्रवचन सुनने व सुनाने में व्यस्त हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेश यादव आदि मौजूद थे।