गड़वार। अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से त्रिकालपुर गांव स्थित श्रीरामचंद्र पीजी कॉलेज में सोमवार को अंचल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कुश्ती, कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें एकल विद्यालय के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता वंश नारायण राय ने किया।
कबड्डी में चिलकहर ब्लॉक की टीम विजयी रही। कुश्ती प्रतियोगिता में अमित गोंड, अभिषेक, सुशील कुमार और उमेर रजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर विजयी रहे। लंबी कूद में प्रिंस कुमार गौतम (बुढ़ऊ), ऊंची कूद बालक वर्ग में मोहित राव (माल्देपुर) और बालिका वर्ग में करिश्मा भारती (चांदपुर) ने जीत दर्ज की। 600 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में किरन बिंद, बालिका वर्ग में खुशबू, 400 मीटर बालक वर्ग में रितेश कुमार, बालिका वर्ग में अन्नू चौहान, 200 मीटर में अभिनय कुमार, कुमारी निरमा तथा 100 मीटर दौड़ में मुस्कान भारती और अंकित भारती प्रथम स्थान पर रहे। समाजसेवी सच्चितानंद सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। मौके पर मालिक राम, शिवकुमार, शिवजी सिंह कुशवाहा, रेखा, विनोद सिंह, बिंदु गुप्ता, अविनाश कुमार, तेजबहादुर, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।