फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Plants will be monitored through Haritma app

Ballia News: हरितमा एप से होगी पौधों की निगरानी

Tue, 15 Jul 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Plants will be monitored through Haritma app
बलिया। एक से सात व नौ जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम 41.528 लाख पौधरोपण किया गया था। अब इन पौधों की निगरानी हरितमा एप से होगी। वन विभाग समेत सभी 23 विभागों की ओर से लगाए गए पौधों की फोटो हरितमा एप पर जिओ टैगिंग की जा रही है। अब तक 90 प्रतिशत जिओ टैगिंग हो चुकी है। इसकी मानिटरिंग सीधे लखनऊ से की जा रही है। सभी विभागों को अगस्त के अंत तक टैगिंग प्रकिया पूरी करनी है।
विज्ञापन


जनपद को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर 23 विभागों के समन्वय से 41.528 लाख पौधे लगाए गए थे। शासन के निर्देश पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी हरितमा एप पर रोपे गए पौधों की लाइव जिओ टैगिंग कर रहे हैं। लापरवाही पर विभाग को स्वत: जिम्मेदार माना जाएगा। इसकी निगरानी सीधे शासन स्तर से की जा रही है। एप पर सूखे हुए पौधों की जिओ टैंगिंग नहीं हो रही है। क्योंकि पौधा हरा होगा, तभी एप पर अपलोड होगा। वन विभाग सहित सभी विभागों ने टैंगिग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही
एप पर टैंगिग को लेकर जिला स्तर से लगातार निगरानी कर प्रगति रिपोर्ट मांगी जा रही है। पौधे सूखने न पाएं, इसके लिए पौधरोपण के दो दिन बाद शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के बावजूद कर्मचारी जियो टैंगिग करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जुलाई को पौधारोपण के बाद टैगिंग का काम शुरू हो गया है। सभी विभाग का अपना आईडी पासवर्ड है। रोपे गए पौधों की लाइव जियो टैगिंग करनी है, जिसकी प्रकिया चल रही है। वृहद पौधरोपण अभियान में 41.528 लाख पौधे लगाए गए थे। रोपे गए पौधों की सिंचाई व सुरक्षा संबंधित विभाग के जिम्मेदारी है। - अपूर्व दीक्षित, जिला वन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed