फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   plantation in ballia

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण

Wed, 23 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
plantation in ballia
बलिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुधवार को टीडी कालेज स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जिला मंत्री ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कहा दो प्रधान दो निशान के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे आदर्श हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला महामंत्री हेमंत पाठक, खड़क तिवारी, अवनीश शुक्ला, पंकज राय, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आजीवन संघर्ष करते रहे डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी: देवेंद्र
बेल्थरारोड। भाजपा की ओर से बुधवार को कैंप कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम किया गया। व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। उनके आदर्शों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण का संकल्प जताया। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने डॉ. मुखर्जी को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते हुए एक झंडा और एक संविधान के लिए आजीवन संघर्ष किया। सहती राजभर ने कहा कि उनके आदर्शों का अनुसरण कर सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक महंत सुजीत दास, लालबहादुर भारती, अमन दुबे, अमीरचंद गुप्त व प्रेम राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed