फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Plantation done on more than six percent area in seven years

सात वर्षोँ में छह फीसदी से अधिक क्षेत्रफल पर हुआ पौधरोपण

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Plantation done on more than six percent area in seven years
बलिया। जिले का कुल क्षेत्रफल 2981 वर्ग किलोमीटर यानि 298100 हेक्टेयर है। जिले में घोषित वन क्षेत्र कोई नहीं है। वन विभाग की ओर से रेलवे पटरी, सड़कों, नहरें आदि के किनारे खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण कराने का काम जरूर करती है। इसके अलावा हर वर्ष विभिन्न विभागों की ओर से भी लाखों में पौधरोपण कराया जाता है। लेकिन यह कार्यक्रम भी कागजों तक ही सिमट कर रह जाता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते सात वर्षों में 19980 हेक्टेयर में 1.31 करोड़ पौधे लगाए गए लेकिन अधिकांश पौधों ने दम तोड़ दिया। जबकि इस कार्य पर करोड़ों की धनराशि खर्च की गई।
विज्ञापन

जिले में वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग अभियान के तहत हर वर्ष लाखों पौधे लगाने का लगाने का दावा किया जाता है लेकिन धरातल पर कम कागजों पर ज्यादा पौधे लगाए जाते हैं। पिछले कई वर्षों से पौधरोपण का कार्य वन विभाग की ओर से किया जाता है। लेकिन वर्ष 2015-16 में ग्रीन बलिया क्लीन बलिया के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। इसमें वन विभाग के अलावा जनपद के अन्य 17 विभाग भी रहे। इसके बाद से हर वर्ष पौधरोपण के लिए लक्ष्य में बढ़ोतरी किया जाता रहा। इसमें वन विभाग से अधिक अन्य 17 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई। इन सात वर्षों में 19980 हेक्टेयर में कुल एक करोड़ 31 लाख 94712 पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्य सड़क, नहर, रेल, ग्राम समाज, सामृदायिक भूमि, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य राजकीय भूमि, कृषि भूमि पर किया गया है। लेकिन आज यह पौधे खोजने पर भी नहीं मिलेंगे। बताया जाता है कि पौधरोपण के दौरान या तो कमजोर पौधे लगाकर कोरम कर दिया जाता है या फिर केवल कागजों में ही पौधरोपण कर कोरम कर दिया जाता है। इसके अलावा जहां पौधरोपण किया जाता है कि वहां इन्हें बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया जाता है, लिहाजा वन क्षेत्र को बढ़ावा देने की योजना धरातल पर नहीं उतर पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed