फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Plantation done for the protection of heritage tree

विरासत वृक्ष के संरक्षण के लिए किया पौधरोपण

Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Plantation done for the protection of heritage tree
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़सरी में विरासत वृक्ष के रूप में चयनित 200 वर्ष पुराने वटवृक्ष को संरक्षित करने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया। प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में जैव विविधता बोर्ड ने चयनित विरासत वृक्ष के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि यह विरासत वृक्ष पुरखों की निशानी है। इसे बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। विभाग द्वारा इसकी पहल शुरू कर दी गई है। जल्द ही विशेषज्ञों की टीम इसका निरीक्षण कर इसके क्षरण को रोकने के लिए आवश्यक कार्य करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण को अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।
विज्ञापन

डीएफओ ने कहा कि जल्द ही गांव को पर्यावरण की दृष्टि से और बेहतर बनाने के लिए स्मृति वाटिका भी बनाई जाएगी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा कि वृक्ष धारा की शोभा हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी ने कहा कि इस गांव से पुराना नाता रहा है। करीब तीन दशक से इस वृक्ष को देख रहा हूं। इस दौरान विद्यालय परिसर में आम, जामुन, पीपल, पाकड़, कदंब और सहजन के पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर विद्या प्रसाद गुप्ता, आदित्य प्रताप सिंह, कौशल किशोर तिवारी, भूपेंद्र नाथ तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। प्रधान शिवानंद तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

लालगंज: बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने खपड़िया बाबा आश्रम पर पौधरोपण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी बैरिया राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वन विभाग की ओर से 165000 पौधे रोपित किए गए। इससे पूर्व, खपड़िया बाबा आश्रम प्रांगण के बगल में आम, आंवला, पीपल, बर बहेरा सहित एक दर्जन पौधे रोपित किए। इस मौके पर अजय कुमार पांडेय, प्रभंजन कुमार सिंह, तेज नारायण नट, राजेश सिंह, सोनू सिंह, विजेंद्र सिंह, राजू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed