फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Plans underway to build a 50-bed CCU at a cost of 23 crore.

Ballia News: 23 करोड़ से 50 बेड का सीसीयू बनाने की तैयारी

Fri, 10 Jul 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Plans underway to build a 50-bed CCU at a cost of 23 crore.
जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण के लिए निरीक्षण करते सीएमओ डाॅ. अभय नारायण र
बलिया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बगल और पुराने सीएमएस भवन परिसर में पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के तहत 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लगभग 23.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक सेंटर का शिलान्यास 12 जुलाई को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। इसी सिलसिले में शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय और सीएमएस डॉ. एसके यादव ने अधिकारियों के साथ चिह्नित निर्माण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

करीब एक हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बनने वाले इस क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटिलेटर, अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, केंद्रीय ऑक्सीजन सप्लाई और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की सुविधा होगी। इसके शुरू होने से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, सड़क दुर्घटना, हेड इंजरी और इमरजेंसी सर्जरी वाले गंभीर मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में ही हो सकेगा और उन्हें बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा इस परियोजना के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था सीएमडीएस को इस निर्माण कार्य को 16 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed