फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pipe installed on the shortcut route to the platform

Ballia News: प्लेटफाॅर्म जाने वाले शार्टकट रास्ते पर लगाया गया पाइप

Tue, 23 Dec 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pipe installed on the shortcut route to the platform
बलिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो-तीन व चार पर शॉर्टकट जाने वाले सभी रास्ते पर लोहे का पाइप लगाकर अवरोध कर दिया गया है। प्लेटफाॅर्म पर मुख्य गेट को छोड़कर शॉर्टकर्ट रास्ते से कोई बाइक साइकिल या भारी समान लेकर नहीं आ सकता। मवेशी भी ट्रैक पर नहीं जा सकते। प्लेटफाॅर्म की सुरक्षा में यह कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का विस्तार का कार्य चल रहा है। प्लेटफॉर्म के निर्माण कार्यों के कारण माल गोदाम जीआरपी बैरक प्लेटफाॅर्म संख्या 4 के पश्चिम व पूर्वी और ओवरब्रिज की तरफ से लोग पैदल, साइकिल, बाइक व भारी समान लेकर आ जाते थे। पशु चरते हुए ट्रैक व प्लेटफाॅर्म पर आ जाते थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों इंजीनियर बीपी सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद यहां लोहे का पाइप लगाने को कहा था। मालगोदाम से लोग बाइक या साइकिल लेकर प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो तीन पर पहुंच जाते थे। अब रास्ते पर पक्की दीवार बनाकर उसके बगल में लोहे का पाइप लगाया गया है। इससे होकर यात्री एक-एक कर प्लेटफाॅर्म पर आ सकते हैं। एक साथ प्रवेश नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लेटफाॅर्म संख्या चार के जीआरपी बैरक के पास लोहे का स्थायी बैरियर लगाने से बाइक या साइकिल लेकर लोग नहीं आ पाएंगे। प्लेटफाॅर्म के पश्चिम में भी लोहे का पाइप लगाया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कारगर साबित हो रहा है। अब यात्री प्लेटफाॅर्म के मुख्य गेट, दो और चार नंबर गेट से आएंगे व निकलेंगे। बिना टिकट लेकर यात्रा करने वाले शार्टकट रास्ते से उतर कर चले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed