{"_id":"65b6cca76137ecef0b0b5898","slug":"pipa-bridge-not-connected-causing-problems-in-traffic-ballia-news-c-190-1-bal1001-110967-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नहीं जुड़ा पीपा पुल, आवागमन में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नहीं जुड़ा पीपा पुल, आवागमन में हो रही परेशानी
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सरयू नदी में खरीद-दरौली घाट पर अक्तूबर में शुरू होने वाला पीपा पुल किसी तरह जनवरी माह में चालू हुआ, लेकिन राम मंदिर उद्घाटन के दौरान कोलकाता से जा रहे जलयान के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर पीपा पुल खोल दिया गया। अभी तक उसे जोड़ा नहीं गया है। इससे यूपी और बिहार के लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एक तरफ तेज लगन होने के कारण इस समय आवागमन काफी बढ़ गया है। लोगों को 70 से 80 किलोमीटर घूम कर सीवान जाना आना-जाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ-साथ धन की भी बर्बादी हो रही है। हर वर्ष पीपा पुल 15 अक्तूबर तक चालू करने का निर्देश शासन से निर्धारित है। निर्धारित समय के दो महीने बाद पुल चालू चालू हुआ था। 15 दिन के बाद ही जलयान के जाने के लिए खोल दिया गया। अब तक उसे जोड़ा नहीं गया। इससे लोगों को बिहार जाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के मुन्नीलाल ने कहा है कि यह पीपा पुल विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से कभी समय से निर्मित नहीं हो पाता है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अरुण कुमार ने बताया कि अधोध्या से पुनः जलयान वापस आ रहा है। 30 जनवरी को पीपा पुल को पार कर जाएगा। उसके बाद पीपा पुल को चालू कर दिया जाएगा।