{"_id":"63470d52eecb6338f8457e11","slug":"pilgrims-reached-bharauli-by-50-buses-to-go-to-buxar-ballia-news-vns678746277","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सर जाने के लिए 50 बसों से भरौली पहुंचे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सर जाने के लिए 50 बसों से भरौली पहुंचे तीर्थयात्री
विज्ञापन
बिहार के बक्सर स्थित महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि देखने के लिए दर्जनों बसों का काफिला बुधवार को नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर पहुंचा। लेकिन गंगा पुल पर भारी वाहनों के प्रतिबंधित होने के कारण पुलिस ने बसों को रोक दिया। वीर कुंवर सिंह सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के पुल के दोनों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग लगी है।
बताया जाता है कि बुधवार को तमिलनाड्डु के चेन्नई से दर्शनार्थियों काफिला 50 बसों पर सवार होकर बक्सर जाने के लिए भरौली चौराहे पहुंचा। यहां आने पर उन्हें पता चला कि बक्सर बस नहीं जा पाएगी। जब सभी लोग बस से नीचे उतरे तो भरौली चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी तीर्थ यात्रियों को ऑटो से बक्सर भेजा और बसों को गाजीपुर होते बक्सर भेजा। तीर्थ यात्री बक्सर में रामरेखा घाट, नौलखा मंदिर, अहिल्यावली तथा अन्य तीर्थ स्थानों को देखने जा रहे थे।
बता दें कि भरौली बक्सर को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु के जर्जर होने के कारण 12 मई 2014 को बक्सर जिला प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ सात फीट उंची लोहे की बैरिकेडिंग लगा दी। इसके चलते भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है।