फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pickup van turns into Yamraj girl dies public creates ruckus at the spot blocks road

Ballia : यमराज बनी पिकअप वैन, बच्ची की मौत, मौके पर जनता किया हंगामा, लगाया जाम

Sun, 15 Dec 2024 07:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2024 07:19 PM IST
सार

पिकअप ने बच्ची को कुचला और शव कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया और नंबर होने के बाद भी वाहन नहीं पकड़े जाने से लोग नाराज थे। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर के आश्वासन के बाद जाम खुला। मृतक के घर मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Pickup van turns into Yamraj girl dies public creates ruckus at the spot blocks road
बच्ची की मौत पर हंगामा करती पब्लिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नरहीं थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव के सामने एनएच-31 पर रविवार शाम पिकअप वाहन बलिका को कुचलने के बाद भाग निकला। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर सड़क पर आवागमन ठप कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सदर के आश्वासन के बाद जाम ख़त्म हुआ, लेकिन जाम समाप्त होने में भी आधा घंटा लग गया।

विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे बिलरिया गांव निवासी जहांगीर अंसारी की आठ वर्षीया बेटी रूजमा चौरा मार्ग से जैसे ही एनएच-31 पर आई, भरौली की तरफ से आ रही पिकअप ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। बच्ची का शव कुछ दूरी तक घसीट कर वाहन घसीटले ले गया। ग्रामीणों ने पिकअप का नंबर नोट कर लिया, इसके बाद भी पुलिस गाड़ी को नहीं पकड़ पाई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही शव रखकर जाम कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ सदर श्यामकांत मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर परिवार को आर्थिक मदद और धक्का मारने वाली गाड़ी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डेढ़ घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed