फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pickup collided with tree in ballia one dead and three injured family returning wedding procession

Ballia News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, मची चीख-पुकार, एक की मौत, तीन घायल; बरात से लौट रहा था परिवार

Thu, 18 Jul 2024 10:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:13 AM IST
सार

Ballia News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर सुखपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया। वे सड़क पर ही लोट-लोट कर बिलखने लगे। अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
pickup collided with tree in ballia one dead and three injured family returning wedding procession
बिलखते परिजनों को समझाने लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूआरबारी-बांसडीह मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप के पेड़ से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार निवासी दीनबंधु पासवान के घर से उनके पुत्र की बरात सुखपूरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर बुधवार की शादीम को गई थी। गुरुवार की सुबह बरात से वापसी के दौरान पिकअप पर सवार होकर दीनबंधु के साढू रामाश्रय पासवान निवासी बिसहर थाना खजूरी एवं अन्य लोग मैरीटार जा रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बेरूआरबारी बांसडीह मुख्य मार्ग पर देलहुआ पावर हाउस के सामने पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। पिकअप पर सवार राम आश्रय सड़क पर गिर गये।पीछे से आ रही किसी गाड़ी की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों दीनबंधु पासवान पुत्र स्व. सुभाष पासवान निवासी मैरिटार, अनिल पासवान पुत्र स्व. झगरू निवासी हरपुर और अर्जुन पुत्र रविंद्र निवासी मैरिटार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी पहुंचाया।

यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची महिलाएं घटनास्थल पर ही विलाप करने लगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed