{"_id":"639f4c2224889f2df721c269","slug":"pickup-collided-with-bolero-two-serious-ballia-news-vns689139278","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बोलेरो से टकराई पिकअप, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बोलेरो से टकराई पिकअप, दो गंभीर
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मौड़। नगरा मार्ग पर शनिवार की रात अवाया ग्राम स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बेल्थरारोड की ओर से तेज गति से पिकअप नगरा की ओर जा रही थी कि अवाया पावर हाउस के पास विपरीत दिशा से आ रहे बोलरो से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बलिया कोतवाली के सतनी सराय निवासी अवधेश (47) पुत्र शिवकुमार और देवरिया जिले के सलेमपुर निवासी अंकित वर्मा (25) पुत्र केशव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर है। सड़क के बीच हुई दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर आवागमन बहाल किया।