फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Picketing for drainage, obeyed the assurance of SDM

जल निकासी को लेकर दिया धरना, एसडीएम के आश्वासन पर माने

Fri, 24 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Picketing for drainage, obeyed the assurance of SDM
जल जमाव की समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय नगरा में प्रदर्शन करती महिलाएं तथा पुरूष। - फोटो : BALLIA
नगरा। नगरा कस्बा के पूरब मुहल्ला के निवासियों ने जल जमाव को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम रसड़ा ने आक्रोशित लोगों को एक पखवारे के अंदर जल निकासी की समस्या हल करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। नगरा कस्बे के पूरब मुहल्ला जब से ग्राम पंचायत से नगर पंचायत हुआ है, जल निकासी की समस्या बढ़ गई है। पिछले बरसात में मुहल्ले के लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि अधिशासी अधिकारी केवल कोरा आश्वासन दे रहे। अब तक जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। उप जिलाधिकारी रसड़ा सर्वेश कुमार यादव के एक पखवाड़े के अंदर जल निकासी की समस्या हल करने के आश्वासन के बाद महिलाओं का धरना समाप्त हुआ। धरना में रामधनी चौहान, सोनू चौहान, शैलेन्द्र वर्मा, गोविंद प्रजापति, दीपक चौहान, विद्यावती, मीरा देवी, शीला देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed