{"_id":"579cd9144f1c1ba61521eb79","slug":"phc-hopes-inlaid-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने जड़ा पीएचसी पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने जड़ा पीएचसी पर ताला
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार और बकाया ना मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरलीछपरा पर ताला जड़ दिया। इस दौरान बैरिया और मुरली छपरा के चार्ज पर काम कर रहे लिपिक शशिकांत के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। आशाओं ने दो सूत्रीय मांग एसडीएम के समक्ष रखा। एसडीएम ने सीएमओ से बात की। बात करने के बाद लिपिक को हटाकर वहां तैनात दूसरे लिपिक को चार्ज देने को कहा है।
एसडीएम ने आशा बहुओं का बकाया धनराशि जल्द ही दे दिए जाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर आशा बहुओं ने अपने धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। धरना देने वालों में पूनम तिवारी, मीरा, सरस्वती, शीला, मंजू, अनीता, पूजा, मीणा सिंह, पूनम, मुन्नी आदि मौजूद रहीं।