फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   petrol price hike

डीजल-पेट्रोल मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 09 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
petrol price hike
बलिया। समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय से डीजल-पेट्रोल मूल्यों के विरोध में साइकिल से मोटर साइकिल खींचकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि करना इस कोरोना महामारी मेें किसानों, नौजवानों के पीठ पर चाबुक चलाने के बराबर है। सौरभ यादव ने कहा कि जिस प्रकार से आए दिन देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इस स्थिति में डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ना देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के बराबर है। इस मौके पर विक्की खां, दिग्विजय पासवान, अनूप वर्मा, अमित कुमार, मुलायम यादव, अंकित मिश्रा, सेराज व हरिशंकर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed