फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Person returning from cremation killed, fellow serious

दाह संस्कार में जा रहे व्यक्ति की हत्या, साथी गंभीर

Thu, 25 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Person returning from cremation killed, fellow serious
बलिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर घाट के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने दाह संस्कार में शामिल होकर बाइक से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति भी गोली लगने से घायल है और उसे जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। वारदात की जानकारी होते ही एसपी देवेंद्रनाथ, एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन कुमार सिंह समेत सभी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे जिले में वाहन चेकिंग कर बदमाशों को घेरने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा 70 वर्ष पुत्र सुघर वर्मा की बुधवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग बृहस्पतिवार की शाम को गांव से महावीर घाट के लिए निकले। गांव के लोगों के साथ मिंटू सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (38 वर्ष) और शुभ नारायण वर्मा पुत्र सुदर्शन वर्मा (48 वर्ष) बाइक से दाह संस्कार में शामिल हुए। वहां से लौटते समय ये लोग महावीरघाट के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुभ नारायण वर्मा को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर गिर पड़े। बाइक चला रहे मिंटू ने पीछे मुड़कर देखा तो बदमाशों को देख बाइक छोड़कर भागने लगे। तब बदमाशों ने उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी। बदमाश इतने निडर थे कि वे वहां से तभी भागे जब उन्हें इस बात का यकीन हो गया कि मिंटू की मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश भागते समय मिंटू की बाइक भी उठा ले गए।
विज्ञापन

मिंटू भी थे हत्यारोपी
बृहस्पतिवार को देर शाम टकरसन गांव निवासी मिंटू सिंह की हत्या को तीन साल पहले टकरसन पेट्रोल पंप के पास हुई मंटू यादव की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। गांव के लोगों के अनुसार तीन साल पहले मंटू यादव को दावत में बुलाकर उनकी हत्या की गई थी। उस हत्याकांड में मिंटू सिंह ही मुख्य आरोपी थे और उस समय इन्हें जेल भी जाना पड़ा था। लगभग छह माह पहले ही ये जमानत पर छूट कर बाहर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed