{"_id":"64fe07d60f1e4bd95a054866","slug":"people-will-contest-2024-lok-sabha-elections-in-up-ram-govind-chaudhary-ballia-news-c-190-1-bal1001-3193-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में जनता लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव : रामगोविंद चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में जनता लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव : रामगोविंद चौधरी
विज्ञापन
बलिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2024 का चुनाव समय पर हो या समय से पहले, इस चुनाव को आम जनता लड़ेगी।
इस लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पैसा पार्टियों का खाता भी नहीं खुलेगा। इसका संदेश घोसी की जनता ने उप चुनाव में दिया है। देश के अन्य क्षेत्रों में भी लोग वैसा ही जवाब देने के लिए तैयार खड़े हैं। बस चुनाव का एलान होने दीजिए।
जगदीशपुर स्थिति आवास पर पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारियों को संबोधित करते हुए रामगोविंद चौधरी ने कहा कि घोसी में सिर्फ भाजपा उम्मीदवार और पार्टी नहीं, अडानी, अंबानी और ललित मोदी जैसों के लिए एजेंट के रूप में काम कर रही डबल इंजन की पूरी सरकार चुनाव लड़ रही थी। हुआ क्या? बुरी तरह हार हुई उनकी। प्रशासनिक गुंडई नहीं होती तो यह अंतर एक लाख से अधिक मतों का होता।