फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People upset due to power cut in lockdown

लाकडाउन के दौरान अघोषित बिजली कटौती से घरों में बिलबिला रहें लोग

Tue, 19 May 2020 08:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut in lockdown
लॉकडाउन में बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन

विभागीय मनमानी से सब्जी की खेती करने वाले किसान भी हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। लॉकडाउन में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। घरों में सिमटे लोग गर्मी से व्याकुल हैं। वहीं दूसरी तर बिजली कटौती से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं फाल्ट तो कहीं रोस्टर के बहाने बिजली कटौती की जा रही है। सरकार ने लॉकडाउन से पूर्व ही यह ऐलान किया था कि जब तक लाकडाउन रहेगा तब तक बिजली की कटौती नहीं की जाएगी। शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में हर हाल में बिजली आपूर्ति बहाल रखी जाएगी, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। नगर समेत देहात क्षेत्र के बैरिया, रेवती, सोनवानी, दुबहड़, बासंडीहरोड़, टकरसन, चिलकहर, रसड़ा, रतसर, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, बांसडीह, भरौली, नरहीं आदि इलाकों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन

सोहांव ब्लॉक के गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होने लगी है। प्रांतीय सीमावर्ती गांव में भरौली के आधे हिस्से में सोमवार की पूरी रात बिजली गुल रही। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 33 गांवों में कभी आंधी-पानी के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है तो कभी विभागीय कर्मियों की उदासीनता के कारण पूरी रात आपूर्ति नहीं मिलती। ब्लॉक के बड़े गांवों में शुमार व प्रांतीय सीमावर्ती गांव में भरौली में 200 केवीए से लेकर 25 केवीए तक के कुल छह ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसके अलावा छोटे 10 केवीए के भी पांच ट्रांसफार्मर लगे हैं। लेकिन करीब आधे गांव की आपूर्ति 200 केवीए के ट्रांसफार्मर से होती है। इस ट्रांसफार्मर का केबिल आए दिन जलता है और आपूर्ति ठप हो जाती है। मंगलवार की सुबह इसको लेकर कुछ लोगों से कहासुनी भी हुई और मामला जब विभगीय अधिकारी के यहां पहुंचा तब जाकर पूरी आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकहर: फेफना, रतसर, सलेमपुर, गडवार फीडर से जुड़े गांव में इन दिनों पूरे दिन में मात्र चार से पांच घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। लालगंज: पांच दिनों से क्षेत्र में दिन में दो से तीन घंटे व रात में तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। वह भी बहुत कम वोल्टेज हैै। बांसडीहरोड: विद्युत उपकेंद्र टकरसन से जुड़े दर्जनों गांव में रात को एक सप्ताह से बिजली गुल रह रही है। लोग रात को जगकर लाइन का इंतजार कर रहे हैं।
हल्दी: विद्युत उपकेंद्र सोनवानी स्थित दर्जनों गांव में दिन-रात विद्युत कटौती होने से लोग परेशान हैं। इन दिनों क्षेत्र में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सोमवार को पूरे दिन बिजली नादारत रही। रात में सिर्फ दो घंटे ही बिजली मिली है। मंगलवार को भी पूरे दिन बिजली गायब रही। उपकेंद्र सोनवानी के जूनियर अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि केबिल जलने के कारण आपूर्ति प्रभावित रही।

-
-
लाक डाउन के दौरान जिले में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग तत्परता से काम कर रहा है। देहात क्षेत्रों में 18 और शहरी तथा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे सप्लाई की जा रही है। हालांकि लोड बढ़ने के कारण ऊपर से डेढ़-दो घंटे के लिए इमरजेंसी कटौती हो रही है। इसके अलावा अन्य कोई कटौती विभाग द्वारा नहीं की जा रही है।-विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed