फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People's anger towards China is not stopping

नहीं थम रहा चीन के प्रति लोगों का गुस्सा

Fri, 19 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
People's anger towards China is not stopping
सिकंदरपुर/ बांसडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिकंदरपुर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगरा मोड़ चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। चीन विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर आकाश तिवारी ने कहा कि भारतीय सैनिकों का शहीद होना व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने सभी देशवासियों से चीनी सामान के बहिष्कार करने के लिए भी अपील की। इस मौके पर डॉ पंकज मिश्रा, अनुपम दुबे, विश्वनाथ यादव, अमरजीत राजभर, मनीष राय, विवेक जयसवाल, आशुतोष गिरी, शक्ति मिश्रा, आदित्य राय छोटु, राकेश जयसवाल, आकाश गिरी, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, बांसडीह आवाज ए हिंद के तत्वावधान में बांसडीह चौराहे पर चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर आवाज ए हिंद के संस्थापक सुशांत राज भारत ने कहा कि भारतीय सेना की शहादत हम बरदास नहीं करेंगें। चीन अपनी आदत से बाज आ जाय, नहीं तो लद्दाख से लेकर गांव के आखिरी कोने तक हर वो शख्स भारत की ओर से तैयार हैं। उनकी भाषा का जवाब देने के लिये, ये 1962 और 1966 की लड़ाई नहीं होंगी। ये लड़ाई 20वीं शताब्दी की लड़ाई होंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि देश हित में चाइना को समझाने के लिये कठोर कदम उठाये। जिससे 130 करोड़ भारतीय का मान सम्मान बना रहे। इस मौके पर. मुकेश सोनी अभिषेक यादव, दुर्गेश यादव, शुभम भारत, दीपचंद, सुनील जायसवाल, राजकुमार यादव, मदन सचेस, अभिषेक मिश्रा मिंटू, गोलू सिंह, अजय गुप्ता, अवनीश सिंह, अविनाश कुमार वर्मा, संजराज भारत भूषण, राजकुमार पांडेय, सुनील जायसवाल, रविकांत यादव, बृजेश मिश्र, अनिश सिंह रावत, राजू शुक्ला, शिवेंद्र राना सिंह, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed