फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People of Sikh community celebrated Lohri festival with pomp

सिख समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी पर्व

Fri, 14 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
People of Sikh community celebrated Lohri festival with pomp
लोहड़ी पर्व पर सबद-कीर्तन करते सिख समुदाय के लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के गुरुद्वारा रोड में लोहड़ी का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी पर्व को लेकर पंजाबी समुदाय खासा उत्साह रहा। गीत गाकर भांगड़ा किया गया। पंजाबी समुदाय ने सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले ने धी ब्याई हो, सेर शक्कर पाई हो, कुड़ी दा लाल पटाका हो, कुड़ी दा शालू पाटा हो ... जैसे कई गीत गाकर लोहड़ी पर्व का जश्न मनाया। गुरुद्वारे के बाहर लोहड़ी जलाकर परिक्रमा किया। इस मौके पर गुरूद्वारा में सिख समुदाय के लोगों ने सबद-कीर्तन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के गुरुद्वारा परिसर में बृहस्पतिवार की शाम सिख समुदाय के महिलाओं और पुरुषों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। हजूरी रागी जत्था के भाई प्रदीप सिंह की टीम ने सबद-कीर्तन किया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई और मूंगफली, रेवड़ी, मक्का के दानों की लोहड़ी में आहुति दी गई। इस दौरान गुरूद्वारा के प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह चावला ने सभी को एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की बधाई दी। गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी मनाने आई महिलाओं ने एक दूसरे के साथ खूब सेल्फी लिया। इस मौके पर सरदार सुरेंद्र सिंह छावड़ा, सरदार स्वर्ण सिंह, सरदार विशाल सिंह, सरदार संजय सिंह, सरदार गुरूबख्श सिंह, सरदार विश्वजीत सिंह, सरदार गुरूबचन सिंह, सरदार जीत सिंह, सरदार जगजीत सिंह, सरदार हड़ताली, सरदार रविंद्र सिंह राजू, सरदार डॉ. तजेंद्र सिंह, सरदार सागर सिंह नागेंद्र आदि रहे।

नगर के गुरूद्वारा के सामने लोहड़ी पर्व मनाते सिख समुदाय के लोग।

नगर के गुरूद्वारा के सामने लोहड़ी पर्व मनाते सिख समुदाय के लोग।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed