फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People of Gond community demonstrated for caste certificate

Ballia News: जाति प्रमाणपत्र के लिए गोंड समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 May 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
People of Gond community demonstrated for caste certificate
बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के तत्वावधान में गोंड समुदाय के युवाओं ने सीने पर ''मैं हूं गोंड'' लिखकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। शासनादेश में दिए गए दिशा-निर्देश का अनुपालन किए जाने के लिए ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव व जिलाधिकारी को मांग पत्र भेजने की मांग की
विज्ञापन

इससे पहले जुलूस निकाला। नगर के टीडी कॉलेज चौराहे से जुलूस प्रारंभ होकर पुरानी तहसील, अंबेडकर संस्थान होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गोंड समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी गोबैक के जोरदार नारे लगाए। गोंड समाज के लोगों ने शरीर में पेड़ के पत्ते लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने जिलाधिकारी पर गोंड जाति के लिए दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस मौके पर दीपू गोंड, सुरेश शाह, अरविंद गोंडवाना, आदित्य गोंड, सोनू गोंड, अजय गोंड, विक्की गोंड, रामनारायण गोंड, कमलेश गोंड, राजू कुमार, बरमेश्वर प्रसाद, अर्जुन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया में नहीं पाई जाती गोंड जनजाति : अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अनिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जनपद बलिया में सामान्यतया गोंड जनजाति नहीं पाई जाती है बल्कि ये जनजाति सोनभद्र और मिर्जापुर में पाई जाती है। जनपद में भड़भूजा जाति के लोग पाए जाते है, जो गोंड जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कराना चाहते हैं, जो कि संभव नहीं है। यह जानकारी सूचना विभाग की ओर से दी गई है।

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed