फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People gathered with all their hearts to honor the tricolor.

Ballia News: तिरंगे के सम्मान में जुटा तन मन से जुटा गण

Sun, 28 Jan 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
People gathered with all their hearts to honor the tricolor.
बलिया। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी भी ली गई।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि एक ऐसा देश जो वर्षों की गुलामी के बाद लाखों शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत स्वतंत्रत हुआ, जिसके कारण आज हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और संसार के लिए आदर्श है।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया और गुब्बारे छोड़े। उन्होंने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य वीर नारियों व सैन्य विधवाओं को सम्मानित किया। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय नंदपुर बेलहरी आदि के बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी, बीएसए मनीष सिंह,डीएसओ रामजतन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपने आवास पर झंडा फहराने के बाद सुबह 8.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा फहराया। इसके बाद वहां उपस्थित कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। इसके उपरांत डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय के साथ अन्य सेनानी आश्रितों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम डीपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे। उधर, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक नगर क्षेत्र में संध्या पांडेय ने ढंडा फहराया। टैक्स बार बलिया के सदस्यों ने जीएसटी भवन के सामने झंड़ा फहराया। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के समीप गणतंत्र दिवस पर समिति के अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने झंडात्तोलन किया। हनुमानगंज ब्लॉक के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सुमंत पांडेय के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर झंडात्तोलन किया गया। गड़वार ब्लाॅक के साधन सहकारी समिति नारायणपाली परिसर में समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर झंडात्तोलन किया।

एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
बेल्थरारोड में सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं व अन्य सामाजिक संगठनों में तिरंगा फहराया गया। तहसील पर एसडीएम एआर फारूकी ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। आयोजित समारोह में देश की एकता व अखंडता का संकल्प जताया।
गैर सरकारी संस्थाओं में मनाया समारोह
रसड़ा। तहसील में उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज, खंड विकास कार्यालय पर ब्लाॅक प्रमुख प्रभाकर राव, नगर पालिका परिषद कार्यालय पर विनय शंकर जायसवाल, कोतवाली में क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फहीम, कोतवाली प्रभारी रामायण सिंह, श्रीनाथ परिसर में महंथ कौशलेन्द्र गिरी ने ध्वजारोहण किया। रतसर में नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष अजय राजभर ने झंडा फहराया।
राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आएं युवा
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना होगा। आरंभ में एनसीसी के कैडेटों द्वारा कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव एसएल पाल, विवि के लोकपाल डाॅ. गणेश पाठक, निदेशक, शैक्षणिक डाॅ. पुष्पा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में शान से लहराया तिरंगा
मनियर। गणतंत्र दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख सपना सोनी, नगर पंचायत कार्यालय मनियर पर चेयरमैन रितु देवी, मानकी देवी इंटर कॉलेज गोंडवली माफी पर प्रधानाचार्य प्रेमनाथ मिश्रा, मनियर इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार सिंह, गांधी आश्रम कार्यालय पर प्रबंधक रामविलास यादव, शार्दुल इंडेन गैस एजेंसी पर व्यवस्थापक अजय कुमार सिंह मंटू, बीआरसी पर बीईओ पवन सिंह, प्रावि मिश्रवली, पटखौली पश्चिम विक्रमपुर पश्चिम व पंचायत भवन पर प्रधान अशोक पाठक ने झंडा फहराया।

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, हुए विविध कार्यक्रम

पंदह में जीव विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन पूर्व विधायक भगवान पाठक, ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी, भोला सिंह और अखिलेश सिंह ‘गुड्डू के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ग्रामसभा बड़सरी स्थित शहीद स्मारक व अमृत सरोवर सहित गोड़वरा व बड़सरी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान शिवानन्द तिवारी ने तिरंगा फहराया।
कड़ाके की ठंड के बीच हुआ आयोजन
रेवती में ब्लाॅक कार्यालय परिसर में बीडीओ शकील अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर पंचायत कार्यालय पर समाजसेवी अजय शंकर पाण्डेय कनक की उपस्थिति में वरिष्ठ सभासद मुन्ना रावत, पीडी इंटर कॉलेज गायघाट में प्रधानाचार्य कृष्ण देव मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

नरहीं। इलाके में कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ा गणतंत्र दिवस समारोह नरही थाने पर थानाध्यक्ष पन्नेंलाल, नरही खेल मैदान पर गुफरान खान, ब्लाॅक मुख्यालय पर भाग्यमनी यादव एवं खण्ड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा, स्वामी सहजानंद इंटर कालेज गोविन्द पुर भरौली प्रबंधक पारस नाथ राय प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश राय, पिपरा कलां ग्रामपंचायत में प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान चंदन राजभर एवं विजय बागी ने झंडा फहराया। नरही पंचायत भवन पर प्रधान रामनारायण पासवान, बैरिया प्रधान सुभाष चन्द्र, दौलतपुर प्रधान अनिल कुमार सिंह, कथरियां प्रधान अमरनाथ सिंह राजू, सलेमपुर प्रधान विनोद सिंह, चौरा प्रधान अनिल कुमार सिंह, बड़का खेत पलिया खास प्रधान शारदा देवी ने झंडा फहराया एवं मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed