{"_id":"681e540d31557844e00bc570","slug":"people-gathered-in-large-numbers-for-mundan-sanskar-10-km-long-jam-on-nh-31-ballia-news-c-190-1-bal1002-139433-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुंडन संस्कार में उमड़े लोग, एनएच-31 पर 10 किमी तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुंडन संस्कार में उमड़े लोग, एनएच-31 पर 10 किमी तक जाम
विज्ञापन
बलिया। मुंडन संस्कार के कारण शुक्रवार को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जगदीशपुर चौराहे पर गंगा तट से आने वाले वाहनों के कारण जाम लगा रहा। वाहन रेंगते रहे। शुक्लछपरा से दूबे छपरा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
इसका मुख्य कारण सड़कों पर बेतरतीब ढंग से गाड़ियों के खड़ी होने है। इस दिशा में प्रशासन ध्यान भी नहीं दे रहा है। मुंडन संस्कार की तिथि होने के कारण भोर से ही वाहनों से लोग महावीर घाट गंगा तट की तरफ जाने लगे। दस बजे तक सबकुछ सामान्य था लेकिन दिन चढ़ते ही कई चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। विशुनीपुर, जगदीशपुर, चित्तू पांडेय चौराहों पर जाम लगता रहा। मझौवां अंतर्गत हुकुमछपरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार कराने वालों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से मुंडल संस्कार में आए लोगों के वाहनों के कारण एनएच-31 बलिया-बैरिया मार्ग पर शुक्लछपरा से दूबे छपरा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम रहा। वाहनों की कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल दिखे। यातायात बहाल करने में हल्दी पुलिस दोपहर तक हांफती दिखी।
उधर, हुकुम छपरा घाट पर लगी जेटी पर मुंडन संस्कार में आए लोग सेल्फी व जेटी से कूदते हुए स्नान करते रहे। पुलिस मूक दर्शक बनी रही। क्षेत्र के मझौवां, पचरुखिया, हुकुम छपरा, गंगापुर, चौबे छपरा, रामगढ़, सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, नौरंगा, भुआल छपरा, शक्ति घाट भूसहुला, शिवपुर आदि गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार को लेकर भीड़ थी। ट्रैक्टर-ट्राॅली व मालवाहक से गंगा घाटों पर लोग पहुंच रहे थे। नावों पर भी अधिक लोगों को बैठाया जा रहा था। इससे खतरा बना रहा।