फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People from three villages clashed in front of the liquor shop

Ballia News: शराब की दुकान के सामने तीन गांव के लोग भिड़े

Sat, 31 Aug 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
People from three villages clashed in front of the liquor shop
चिलकहर। नगरा-गड़वार मार्ग के कुरेजी चट्टी पर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बृहस्पतिवार देर शाम करीब एक घंटे तक मारपीट हुई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व लाठियां चलीं। इससे गड़वार-नगरा मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। घटना में 12 लोग घायल हो गए। गड़वार पुलिस ने लाठी भांजकर सभी को खदेड़ा। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। देर शाम तीनों लोगों को शांति भंग में चालान कर मामला भी खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी चट्टी पर छह लोगों में किसी बात को लेकर शराब की दुकान के सामने मारपीट हो गई। देखते ही देखते वीरपुर, मलाहीचक के भी कई युवक मोटरसाइकिल से चट्टी पर पहुंच गए। कुरेजी मठिया से भी कई लोग लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए। दोनों तरफ से एक घंटे तक लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इससे मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। कार्रवाई के नाम पर पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लिया। हरिकिशुन यादव (45), मनोहर यादव (39) सहित दोनों पक्षों से 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। खुलेआम चट्टी पर तीन गांवों के लोगों में लाठियां और ईंट-पत्थर चलने की घटना से लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed