फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People entangled with the team of electricity department, case filed against two

बिजली विभाग की टीम से उलझे लोग, दो पर मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
People entangled with the team of electricity department, case filed against two
मनियर। चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम के साथ गालीगलौज एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। विभाग की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धसका गांव में बुधवार के दिन अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मनियर कैलाश कुमार राव ने दो लोगों के विरुद्ध मनियर थाने में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गालीगलौज करने, सरकारी दस्तावेज फाड़े जाने, जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धारा में मंतोष एवं अंतोष कुमार पुत्रगण हीरालाल राजभर निवासी धसका के विरुद्ध मुकदमा संबंधित धारा में दर्ज किया है। जेई कैलाश कुमार राव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारी गए थे। मैं भी वहां था। उनके साथ मारपीट की गई है। गाली-गलौज भी की गई है तथा सरकारी कागजात फाड़े गए हैं। एसएचओ मनियर आरआर यादव ने कहा कि मारपीट नहीं हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed