{"_id":"688573b38ebb86394001cda6","slug":"people-demonstrated-against-power-cuts-ballia-news-c-190-1-bal1001-144877-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में उपभोक्ताओं एवं किसानों ने विद्युत उपकेंद्र कैथवली पर धरना-प्रदर्शन किया। निगम के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने 3 जुलाई को भी पावर हाउस पर धरना दिया था।
अधिकारियों ने उस समय सुधार का दावा किया था लेकिन कोई सुधार नहीं होता देख शनिवार को भी उपभोक्ताओं और किसानों ने चार घंटे तक धरना दिया। मांग की कि रामपुर फीडर को तत्काल चालू किया जाए। उसमें मर्ची को भी जोड़ जाए अन्यथा नरहीं को चितबड़ागांव विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जाए।
एसडीओ रंजीत यादव, अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह ने 15 दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया, तब धरना खत्म हुआ। इस मौके पर सौरभ राय, आशीष राय, अखिलेश उपाध्याय पवन राय, राकेश तिवारी,सोनू राय, पुष्कर राय, मनोज कुमार आदि रहे।