फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People arrived in the hope of vaccine, returned disappointed if they did not get it

टीके की आस में पहुंचे लोग, न लगने पर लौटे निराश

Thu, 01 Jul 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
People arrived in the hope of vaccine, returned disappointed if they did not get it
बलिया। कोविड-19की वैक्सीनेशन को लेकर बनाए गए केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। मांग के अनुरू टीके की आपूर्ति नहीं होने से जहां लो निराश होकर लौट रहे हैं वहीं कई स्थानों पर ये हंगामें का कारण भी बन रहा है। बृहस्पतिवार को हर केंद्र टीके के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण कई लोग निराश होकर लौटे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 18 प्लस लोगों को वैक्सीन नहीं लग रहा था। 45 प्लस के लोगों का ही वैक्सीनेसन किया जा रहा था। दूसरी डोज और 18 प्लस के लोगों को वापस होना पड़ा। जिला और महिला अस्पताल के सेंटर पर बुधवार को चार-चार वायल वैक्सीन मिली थी। इसमें 40-40 लोगों का ही टीका लगाया गया। गुरुवार को 15-15 वायल वैक्सीन मिली थी। इसमें 150-150 लोगों को वैक्सीन लगा। बुधवार को करीब 12 बजे तक ही टीकाकरण हुआ था। इन दिनों वैक्सीन लगवाने वालों की तादात बढ़ गई है। जिले के कई केंद्रो पर वैक्सीन नहीं है। इसलिए लोग भाग कर जिला व महिला अस्पताल आ रहे हैं। यहां भी लोगों को खाली ही लैटना पड़ता है। लोगों के जागरूक होने के बाद वैक्सीन की ही कमी हो रही है। महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुमीता सिन्हा ने बताया की सीएमओ के यहां वैक्सीन के साथ-साथ गाइडलाइन भी आ जा रहा है कि आज वैक्सीन किसे लगनी है। उसी के अधार पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बांसडीह सीएचसी पर वैक्सीन न लगने के अभाव में निराश होकर घर वापस लौट रहे हैं। लगवाने की दौड़ में दो गज की दूरी भी भूल जा रहे हैं। रतसर सीएचसी पर गुरुवार को कोविशील्ड का 20 वायल आया था। इसमें 200 लोगों को टीका लगाया जा सका। कई बार स्वास्थ्य कर्मियों तथा टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों में कहासुनी की स्थिति भी उत्पन्न होती रही। सीएचसी प्रभारी डा. राकिफ अख्तर ने बताया कि जितनी वैक्सीन मिल रही है उसी हिसाब से टीका लगाया जा रहा है। बैरिया में वैक्सीन के अभाव में पहले ही दिन वैक्सीनेशन अभियान टांय टांय फिस्स हो गया। ग्राम पंचायतों में निश्चित किए गए जगह पर ग्रामीण जुटे लेकिन स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। मुरली छपरा ब्लॉक के सोनकी भाट ग्राम पंचायत में धतूरी टोला पंचायत भवन और सोनबरसा ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा तथा बैरिया ब्लाक के बलिहार ग्राम पंचायत में वैक्सीनेशन होना था। टीम नहीं पहुंची। चिकित्सकों ने बताया कि वैक्सीन ही नहीं आई है। रसडा में 12 जगह वैक्सीन लगानी थी, लेकिन वैक्सीन की कमी से हिता का पूरा में ही लगाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed